यूपी के कन्नौज जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पेड़ से लटकी प्रेमी जोड़ों की लाश देख हर कोई सहम गया। इस घटना के बाद से गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव में ककरारी तालाब के पास शीशम के पेड़ से लटकी प्रेमी-प्रेमिका की लाशें देखकर हर कोई हैरान था। घटनास्थल पर मृतकों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।
मामले की छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना छिबरामऊ नगर में सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब के पास की है। यहां पेड़ पर लटकी प्रेमी जोड़ों की लाश देख पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि 27 जून को दोनों घर से भागे और शादी कर ली। सौरिख थाने में लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।
पुलिस ने दबाव बनाने के लिए लड़के के पिता और भाई को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की थी। आशंका है कि परिजनों के विरोध के कारण सहमति नहीं बन पाई और दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।