फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में जाकर दोनों ने खाया जहर, लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर

Mon, 01 Jul 2019 04:45 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी युगल ने गांव के बाहर बाग में जाकर जहर खा लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह घटना अजगैन कोतवाली क्षेत्र के ओहरापुर कौड़िया गांव की है। यहां युवक युवती के जहर खाने के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले कर गए। जहां युवती की मौत हो गई वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीण दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात कह रहे हैं।

अजगैन थाने के एसओ अजय राज का कहना है कि लड़की के पिता ने घटना के संबंध में दोनों के जहर खाने की तहरीर दी है। साथ ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात बताई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें