फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बस स्टॉप पर प्रेमी युगल को पीटा, रात भर थाने में चली पंचायत

Thu, 27 Aug 2020 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में परिजनों के रोड़ा बनने पर प्रेमी संग घर से भागकर दिल्ली जाने के लिए बस स्टॉप पर पहुंची युवती को भनक लगने पर परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी व प्रेमी की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल के साथ युवती के पिता को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


प्रेमी युगल ने खुद के बालिग होने और शादी करने का प्रमाण पुलिस को दिया। जिस पर पुलिस ने युवती को युवक के सुपुर्द करते हुए उसके पिता को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाने की हिदायत देकर घर भेज दिया। 

सफीपुर कस्बा निवासी एक युवती का पिछले कई साल से पड़ोस के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों विवाह के बंधन में बंधना चाहते थे पर परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। जिस पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि परिजनों को उनके विवाह करने की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम दोनों ने भागकर दिल्ली जाने का फैसला लिया और बांगरमऊ के नानामऊ तिराहा पर बस स्टॉप में खड़ी बस पर बैठने लगे। इसी दौरान पीछे से पहुंचा युवती का पिता उसे व उसके प्रेमी को पीटने लगा। जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस प्रेमी युगल के साथ उसके पिता को कोतवाली ले आई।

पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। रात भर चली पंचायत के बाद सुबह प्रेमी युगल ने खुद के बालिग होने और कोर्ट में शादी करने का प्रमाण दिखाया। जिस पर पुलिस ने दोनों को साथ रहने का फरमान सुना युवती को युवक के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल भावनाथ चौधरी ने बताया कि युवक व युवती बालिग हैं और दोनों शादी कर चुके हैं। जिस पर युवती को युवक के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें