फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर होटल पहुंचे लवर्स,लड़के की मौत

Thu, 20 Jul 2017 11:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी होटल में जहर खाकर पहुंचे थे प्रेमी युगल
विज्ञापन
प्रेमी युगल जहर खाकर होटल पहुंच गए। दोनों मैनेजर से बात कर ही रहे थे कि तभी उल्टियां होने लगीं। होटल स्टाफ दोनों को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमी को मृत घोषित कर दिया और प्रेमिका को गंभीर हालत में दूसरे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 
विज्ञापन


कानपुर के देहली सुजानपुर निवासी विनय जायसवाल के बेटे वशिष्ठ (18) का शास्त्रीनगर निवासी बाइक मैकेनिक की नाबालिग बेटी से प्रेम था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिसे लेकर दोनों परेशान थे। बृहस्पतिवार देर शाम दोनों जहरीला पदार्थ खाकर आटो से फीलखाना के कराचीखाना स्थित होटल गगन सागर पहुंचे और वहां उनकी तबियत बिगड़ गई। होटल मैनेजर ने दोनों को उर्सला भिजवाया। जहां से लड़की को हैलट रेफर कर दिया गया। 

हाईस्कूल की छात्रा है प्रेमिका 
वशिष्ठ की प्रेमिका शास्त्रीनगर निवासी है। वह हाईस्कूल की छात्रा है। परिवार में मां और बड़ा भाई है। पिता के मुताबिक उन्हें प्रेम प्रसंग के बारे में नहीं मालूम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूम में जहर खाने का शक 
होटल संचालक का कहना है कि दोनों जहर खाकर होटल आए थे लेकिन पुलिस का मानना है कि होटल के कमरे में जहर खाया। इस बाबत पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें