किराए के कमरे में रहने वाले प्रेमी ने प्रमिका के साथ मिलकर एक दूसरे को गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर अपर एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। बंद कमरे के अंदर दोनाें शव पडे़ थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरा खुलवाकर जांच शुरू की। कमरे सेcrime सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है लेकिन पुलिस उसे जांच का विषय बताकर गुप्त रख रही है।
चित्रकूटः शहर के चमड़ा मंडी निवासी अधिवक्ता पुष्पराज पटेल के आवास में रैपुरा थानाक्षेत्र के जोकहाई का पुरवा निवासी छात्र लवकुश (22) किराए में रहता था। जानकारी के अनुसार बहिलपुरवा थाना के नयापुरवा हाल मुक ाम एलआई चौराहा कर्वी निवासी अनुराधा (18) से उसका कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लड़की के पिता ने नवरात्र में दूसरे से शादी तय कर दी थी। जिससे प्रेमी प्रेमिका क्षुब्ध रहते थे। योजनाबद्ध तरीके से गुरुवार की शाम को प्रेमिका प्रेमी के कमरे पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की को कमरे में जाते देखा था। लगभग एक घंटे बाद कमरे से धायं-धायं की आवाज सुनकर सभी डर गए। तत्काल पुलिस सूचना दी गई। कमरा अंदर से बंद होने के कारण खिड़की से देखा तो प्रेमी जोड़ा लहूलुहान एक स्थान पर पड़ा था।