फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो रात में प्रेमिका के घर में था, लड़की का पिता चिल्लाया...चोर-चोर, फिर हो गया खूनी खेल

Sun, 18 Nov 2018 08:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवती के पिता का आरोप है कि युवक चोरी के इरादे से घर में घुसा था। पकड़ने के प्रयास में उसकी चाकू खुद उसे ही लग गई और मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने शादी के लिए बातचीत का झांसा देकर भाई को घर बुलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर युवती के पिता, चाचा और मां पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


अचलगंज के छेरिहा गांव निवासी रामनाथ उर्फ लोहा (30) पुत्र स्व. बदलू प्रसाद का बलियाखेड़ा गांव निवासी वासुदेव की बेटी से प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार रात रामनाथ युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। जानकारी हुई तो वासुदेव ने घर में चोर-चोर का शोर मचा दिया। रात करीब दस बजे ग्रामीणों ने घर को घेर लिया। रामनाथ ने भागने की कोशिश की तभी वासुदेव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वासुदेव की ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामनाथ को सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक  के बड़े भाई रामवृक्ष ने बताया कि रामनाथ ने शुक्रवार शाम उसे वासुदेव के यहां जाने की जानकारी दी थी। यह भी बताया था कि शादी की बातचीत करने के लिए युवती के चाचा श्यामू ने बुलाया है। आरोप है कि योजना बनाकर उसके भाई को बहाने से बुलाया गया और हत्या कर दी गई। अचलगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि रामवृक्ष की तहरीर पर वासुदेव, उसकी पत्नी फुलवासा और बेटी के अलावा श्यामू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से युवती के संपर्क में था रामनाथ

रामनाथ दो साल से बलियाखेड़ा निवासी युवती के संपर्क में था। युवती रामनाथ के बड़े भाई सदावृद्ध की मौसेरी सास की बेटी है। इससे अक्सर रामनाथ का बलियाखेड़ा आना जाना होता था। परिजनों को भी प्रेम प्रसंग की जानकारी थी लेकिन रामनाथ के आपराधिक प्रवृत्ति का होने और एक ही परिवार में दो लड़कियों की शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। 

लोहा सिंह नाम से थी  पहचान
रामनाथ की पहचान गांव व आसपास के क्षेत्र में लोहा सिंह नाम से थी। कुछ भी कर गुजरने की वजह से लोग उसे इस नाम से बुलाते थे। अचलगंज थाने में उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। तीन महीने पहले वह बाइक चोरी के मुकदमे में जेल भी गया था। दो माह पहले उसने बलियाखेड़ा में जमकर हंगामा और गाली गलौज भी की थी। ग्रामीणों और पुलिस के दबाव के चलते वह भाग गया था।

आखिरी बार जुए की फड़ पर देखा गया
रामनाथ को गांव के लोगों ने शुक्रवार शाम आखिरी बार जुए की फड़ पर देखा था। ग्रामीणों के अनुसार यहीं से वह सीधे बलियाखेड़ा चला गया जहां उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें