फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रेमी ने बीच सड़क पर खेला खूनी खेल, प्रेमिका पर चाकू से किए छह वार, मौके पर ही मौत

Fri, 15 Jul 2022 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में एक सनकी प्रेमी किसी बात को लेकर प्रेमिका पर नाराज हो गया, जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर बीच सड़क पर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक सनकी प्रेमी ने विवाद के चलते अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों साथ में जा रहे थे। इसी दौरान आपस में बहस हो गई। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी ने विवाद में प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ छह वार किए। इससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दोनों टॉयलेट जा रहे थे। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। 
प्रेमी हत्या कर फरार हो गया। सूचना पर एसपी समेत थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। फोरेसिंक टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम भी घटना स्थल पर जांच कर रही है। मृतक युवती का नाम मंजू है। पुलिस घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें