फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : सिख दंगे में सेनानी का पुत्र गिरफ्तार, कानपुर की एसआईटी ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कानपुर में 1984 में हुए सिख दंगे में बांदा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का आरोप है कि बिना जांच पड़ताल के मिलते-जुलते नाम पर एसआईटी ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शहर के कटरा निवासी अनिल निगम उर्फ डुड्डू को एसआईटी ने गुरुवार पूछताछ के लिए कानपुर बुलाया था। पूछताछ के बाद वहीं उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह शिक्षाविद् गोवा आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामभजन निगम का पुत्र है। चार्जशीट में आरोपी का नाम अनिल निगम उर्फ गुड्डू दर्ज है। परिजनों का आरोप है कि नाम में अंतर होने के बाद भी एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। अनिल टिफिन सेंटर चलाता है। अनिल की मौसी कानपुर में रहती थीं। उस समय मौसी के साथ अनिल निगम का बड़ा भाई गुड्डू रहता था। अब उसका निधन हो चुका है। अनिल झांसी में अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। सिख दंगे की पनकी थाने में दर्ज रिपोर्ट में नाम गुड्डू दर्ज है और एसआईटी ने गिरफ्तारी डुड्डू की दिखा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें