फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने 'कल्लू कमरे में घुसा' तो बाहर से पड़ गई कुंड़ी, फिर शर्त निकाह की

Wed, 21 Feb 2018 12:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने एक कमरे में कैद कर दिया। प्रेमी के परिजन से निकाह के लिए तैयार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन



थानक्षेत्र के एक गांव में युवक कल्लू का अपने पड़ोस में रहने वाली दिव्यांग युवती से प्रेम था। मंगलवार की तड़के कल्लू प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंच गया। तभी ग्रामीणों ने कल्लू को घर के अंदर जाते हुए देखा और उसे कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों की पूछताछ में दोनों ने एक दूसरे से प्यार होने की बात स्वीकार की।


इस पर ग्रामीणों ने निकाह करने की बात की जिस पर प्रेमी राजी हो गया मगर प्रेमी के पिता ने पुत्र के फैसले से इंकार कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस प्रेमी को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन



थाने में प्रेमिका के पिता को भी बुलाया गया। और दोनों पक्षों में निकाह के लिए समझौता करने बात चलती रही। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें