फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे का हाथ पकड़कर चलती ट्रेन से कूदे प्रेमी युगल

Wed, 27 Jun 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल प्रेमी युगल
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को प्रेमी युगल के ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने की खबर से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी दोनों चलती ट्रेन से कूद गए। 
विज्ञापन


लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से प्रेमी युगल देवरिया अपने घर की ओर निकले थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्तेदारी है। ट्रेन में ही किसी बात को लेकर दोनों आपस में झगड़ने लगे। इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर तेज रफ्तार चलती ट्रेन से कूद गए। यह घटना उन्नाव के गंगाघाट थानाक्षेत्र के पास हुई थी। दोनों मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हैं। रेलवे ट्रैक के पास प्रेमी और प्रेमिका को खून से लथपथ हालत में देख मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद जीआरपी ने जोड़े को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें