इधर दोनों लोगों के लापता होने की जानकारी पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिले। रविवार सुबह युवक के ट्यूबवेल की कुंडी अंदर से बंद होने पर ग्रामीणों ने खिड़की से अंदर झाककर देखा, तो दोनों का शव फंदे पर लटका था।
दोनों लोग एक दूसरे का हाथ पकड़े थे। सूचना पर सीओ बिधूना व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों का ग्रामीणों की मौजूदगी में कमरा का दरवाजा तोड़कर दोनों शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।