उन्नाव के बीघापुर में होली के मौके पर परिचित युवती से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। घरवालों के दबाव में युवती ने थाने में छेड़छाड़ की तहरीर दे दी। कार्रवाई से बचने के लिए युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा।
युवती के परिजनों के राजी होने पर थाने के सामने मंदिर में युवक व युवती ने शादी की। कानपुर नगर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शुक्रवार को बीघापुर थाना के एक गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आया था। यहां से वह पड़ोस में रहने वाली एक युवती से मिलने पहुंच गया।