फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में पागल थी 11वीं की छात्रा, घरवालों ने मिलने से रोका तो दोनों ने एक साथ लगाया मौत को गले

Thu, 13 Jun 2019 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रेमी युगल की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के मंधना में गुरुवार को साड़ी से बने फंदे से लटककर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। एक छोर पर प्रेमी का शव लटका था तो दूसरे में प्रेमिका का। पुलिस के साथ प्रेमी के घर पहुंचे प्रेमिका के परिजनों ने कमरे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन


घटना से पहले किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंचे थे। उन्हें शक था कि किशोरी युवक के साथ ही है। परिजन पुलिस को लेने गए, तबतक घर पर दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली। गांव निवासी डेरी संचालक भूरा राजपूत की बेटी शैफाली (17) 11वीं कक्षा की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर शैफाली सहेली को किताब देने के बहाना घर से सुबह दस बजे निकली और लौट नहीं।

 
विज्ञापन

लड़की के परिजन पुलिस लेने गए थे तबतक दोनों ने लगा लिया फंदा

दोपहर एक बजे तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजते हुए गांव निवासी दिनेश कमल के घर पहुंचे। यहां दिनेश का लड़का आईटीआई का छात्र संदीप कमल (20) मिला। परिजनों को शक था कि शैफाली उसके साथ है। इसपर परिजनों और संदीप की कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद परिजन पुलिस को लेने मंधना चौकी पहुंचे।

करीब ढाई बजे पुलिसकर्मी शैफाली के परिजनों के साथ संदीप के घर पहुंचे तो घर अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़ी। अंदर पंखे में बंधी साड़ी से बने फंदे के एक छोर पर संदीप तो दूसरे छोर पर शैफाली का शव लटक रहा था।

घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों प्रेमी युगल थे। पकड़े जाने के डर से दोनों ने खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक संदीप पांडुनगर आईटीआई से मशीनिस्ट ट्रेड से डिप्लोमा (अंतिम वर्ष) कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें