सिकंदरा थाने में प्रेमी युगल की पुलिस ने करायी शादी
- फोटो : अमर उजाला
जालौन के एक ही गांव के युवक और युवती की शादी थाने में करा दी गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात पता चलने पर युवती का भाई जालौन से अपनी बहन को सहजपुर ले आया था। यहां बुआ के घर में नजरबंद रखा गया था। मौका पाकर युवती ने यूपी डायल 100 को फोन मिलाकर पूरी बात बताई। इस पर पुलिस उसे थाने ले आई। सीओ ने दोनों के परिजनों को बुलाया। परिजनों की सहमति बनने पर दोनों की शादी करा दी गई।
जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा निवासी जूली और अजय कुशवाहा साथ खेले और पढ़ते रहे। इसी बीच दोनों प्यार हो गया। परिजनों को इसकी भनक लगी तो विरोध शुरू हो गया। जूली का भाई भूरा उसे लेकर सिकंदरा के सहजपुर निवासी बुआ बृजभान की पत्नी सुनीता के यहां आ गया। वहां उसे नजर बंद रखकर दूसरे युवक के साथ उसका विवाह करने का प्रयास शुरू किया गया।