घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नरैनी में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर खुदकुशी की। गांव के पहाड़ पर दोनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया।
यह घटना नरैनी कोतवाली के पनगरा गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।