फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसाय संवाददाता के लिए एक लाख ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। व्यवसाय/कारोबार के लिए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड ने बिजनेस करेसपॉडेंट (व्यवसाय संवाददाता)/ बिजनेस फेसीलिटेटर योजना शुरू की है। इसमें यूपी इंडस्ट्रियल कंसलटेंट लिमिटेड, लखनऊ के सहयोग से चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर योजना का लाभ दिया जाएगा। यह योजना अनुसूचित जाति के लिए है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थी को व्यवसाय के लिए संसाधन जैसे फर्नीचर, एक कंप्यूटर, फिंगर प्रिंट मशीन और इनवर्टर आदि की व्यवस्था सहयोगी संस्था के सहयोग से निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना की लागत 1 लाख रुपये होगी। इसमें 10 हजार रुपये अनुदान और 25 हजार रुपये मार्जिन मनी होगी। 65 हजार रुपये ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।
संबधित बैंक द्वारा लाभार्थी बिजनेस करेसपॉडेंट से 15 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा कराएं जाएंगे। जमा धनराशि की सीमा के अंतर्गत व्यवसाय संवाददाता द्वारा ग्राहकों का राष्ट्रीयकृत बैंकों में बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, नामांकन कार्ड, आईडी कार्ड, डेबिट कार्ड तथा पैसा जमा करना व निकालना, ऑनलाइन पैसा हस्तांतरित कराना आदि बैंकिग सुविधाएं ग्राहकों को प्रदान की जाएगी। आवेदक को अनुसूचित जाति और यूपी का स्थायी निवासी होना चाहिए। बीपीएल रेखा के नीचे हो। किसी संस्था आदि से ऋण या अनुदान न लिया हो। कंप्यूटर ज्ञान और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हो। कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि लाभार्थी का चयन उनकी अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 6 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद साक्षात्कार होगा। अधिकारी जानकारी के लिए विकास भवन स्थित निगम के जिला प्रबंधक कार्यालय (कमरा नंबर-229) पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें