कानपुर देहात में कानपुर-झांसी रेलवे लाइन पर बहबलपुर क्रासिंग के पास रविवार सुबह 10 बजे के करीब प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ तनु उपाध्याय गजनेर पुलिस के साथ पहुंची। पुलिस ने पदोनों की शिनाख्त मोहित पांडेय (18) पुत्र पांडेय निवासी काटर थाना घाटमपुर कानपुर नगर व युवती की शिनाख्त मुस्कान सविता(18) निवासी लेबामऊ थाना मूसानगर के रूप में की है। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।