भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की नगर भ्रमण डोली यात्रा
- फोटो : amar ujala
कानपुर श्री गोपाल जी मंडल परिवार की ओर से रविवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलराम व मां सुभद्रा की डोली यात्रा निकाली गई। धनकुट्टी स्थित ओमर वैश्य पुस्तकालय से शुरू हुई डोली यात्रा कलक्टरगंज, शक्करपट्टी, नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग चौराहा होते हुए कैंट स्थित उत्सव गेस्ट हाउस पर समाप्त हुई। यहां पहुंचने पर ठाकुर जी का भात प्रसाद वितरित किया गया।
डोली यात्रा में मंडल के सदस्यों ने वाद्य प्रदर्शन भी किया। मंडल व बाल मंडल के सभी सदस्य हरा कुर्ता , सफेद पैजामा या सफेद धोती पहन कर पहुंचे थे। सबसे आगे बैंड-बाजे व भजन कीर्तन मंडली चल रही थी। इसक पीछे भगवान बांके लाल की झांकी, श्री गोपाल जी मंडल परिवार के सदस्य पारंपारिक वेषभूषा में हरिनाम कीर्तन के साथ वाद्य यंत्र बजाते चल रहे थे।