फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भगवान बुद्ध ने मानवता, समानता और अहिंसा का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय दलित संघर्ष सेना उत्तर प्रदेश की ओर से शोभायात्रा और वाहन जुलूस निकाला गया। सिविल लाइंस स्थित डीएवी कॉलेज चौराहा से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों लोग और वाहन शामिल हुए। शोभायात्रा से पूर्व मिष्टान्न वितरण हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर धीवान ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानवता, समानता और अहिंसा का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता स्थापित करने का आह्वान किया। यात्रा सिविल लाइंस, परमट, मछली वाला हाता, ग्वालटोली, नयापुरवा और ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क होते हुए मोतीझील पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद यात्रा गोल चौराहा, रावतपुर, कल्याणपुर होते हुए इंदिरानगर स्थित बुद्ध मेले में शामिल हुई। मौके पर अनुज कुमार, श्रीकांत चतुर्वेदी, संतोष धीवान, रवींद्र गौतम, नीरज कुरील, डॉ. आरएस कमलवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें