फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोडवेज बस में मुनीम को गोली मार छह लाख लूटे

Thu, 25 Oct 2018 10:45 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
-  प्रतापगढ़ से तगादा वसूल कर कानपुर लौट रहा था मुनीम
विज्ञापन
मुनीम से हुई 6 लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रतापगढ़ जिले से छह लाख रुपये तगादा वसूल कर रोडवेज बस से लौट रहे कानपुर की एक डिटरजेंट कंपनी के मुनीम से बदमाशों ने छह लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंका और मुनीम के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। उन्नाव रायबरेली मार्ग पर हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। लूट के बाद बदमाश बड़ी आसानी से हवाई फायर करते हुए पुरवा की ओर भाग निकले। 
विज्ञापन


कानपुर के मोहल्ला अशोकनगर निवासी अनिल बाजपेई (40) रनिया स्थित एक डिटर्जेंट फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार सुबह वह तगादा वसूलने प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा गया। वहां से छह लाख रुपये लेकर शाम को वह रायबरेली डिपो की बस से कानपुर वापस लौट रहा था। शाम करीब चार बजे उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बीघापुर थानाक्षेत्र के ओसियां कैंची मोड़ तिराहे पर एक होटल पर उसकी बस रुकी। बस चालक, परिचालक व अधिकांश यात्री नीचे उतरकर होटल पर चाय नाश्ता करने लगे। जबकि लाखों रुपये पास में होने से अनिल नहीं उतरे। वह बस में बैठे तभी दो अपाचे बाइकों पर सवार चार बदमाश आए और बस में दाखिल हो गए। लुटेरों ने अनिल के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद उसके हाथ से रुपयों भरा बैग छीनने लगे ।

अनिल ने इसका विरोध किया। इसपर एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। लहूलुहान अनिल बेहोश होकर बस में ही गिर पड़ा। वहीं, चारों बदमाश बस से बाहर निकले तो दूसरे यात्रियों ने उनको रोकने का प्रयास किया। इस पर चारों हवाई फायरिंग करते हुए बाइक पर बैठकर पुरवा मार्ग पर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ।अनिल के हाथ व शरीर में कई जगह छर्रे लग गए। एसओ मोहम्मद अशरफ ने बताया कि बस में सफर कर रहे यात्री के पास लाखों की रकम है, इसकी जानकारी बाइक सवार बदमाशों को होना संदेहजनक है। घटना संदिग्ध लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें