इटावा। कोलकाता में जूट फैक्ट्री कर्मचारी को जहरखुरान गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। यात्रा के दौरान उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर रुपये व कपड़े गायब कर दिए। रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार रात चालक ने उन्हें बेहोशी की हालत में उतारकर पुलिस को सूचना दी। बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार रात 10 बजे आगरा से चलकर इटावा पहुंची रोडवेज बस में सवार वीरेंद्र (70) निवासी जैतपुर कला, आगरा जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए। पुलिस उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तलाशी में मिले की-पैड फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि वह अपने भाई को देखने के लिए आगरा से इटावा आ रहे थे। आगरा और इटावा के बीच जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए। वह कोलकाता में जूट फैक्ट्री कर्मचारी है। 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद उन्हें होश नहीं आया था।