घटना की जानकारी देते क्रेशर मिल के मालिक अशोक गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के सिविल लाइंस मार्ग पर बुधवार को क्रेशर मालिक के साथ टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। टप्पेबाजों ने पांच लाख से भरा बैग पार कर दिया। पीड़ित क्रेशर मिल के मालिक भरतकूप निवासी अशोक गुप्ता है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
व्यापारी राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी भी हैं। वह अपने क्रेशर मिल के बिजली का बिल जमा करने आए थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।