फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश बोले- चुपचाप बैठे रहना...हिले या चिल्लाए तो गोली खाओगे, कहानी ब्रेड-बिस्कुट की भी

Mon, 04 Feb 2019 08:52 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

एक दिन पहले कानपुर के बिठूर में शराब कंपनी के मैनेजर से हुई साढ़े चार लाख की लूट का पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी थी कि सोमवार को कल्याणपुर के रोशन नगर में दिनदहाड़े लूट हो गई। दो बदमाश एक दुकान में ग्राहक बनकर घुसे और तमंचा सटाकर गल्ले से 50 हजार लूट ले गए। इस बार भी पुलिस लकीर पीटती रह गई।

विज्ञापन


चमनगंज निवासी एसजी अब्बास की रोशन नगर में सेनेटरी आइटमों की दुकान है। अब्बास ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे ग्रे-कलर की स्कूटर से दो लोग दुकान पर आए। एक की उम्र करीब 50 वर्ष व दूसरे की 30 वर्ष थी। अधेड़ ने सेनेटरी आइटम देने को कहा। वह आइटम नोट कर रहे थे तभी दूसरा बदमाश काउंटर के अंदर आया और गल्ले से रुपये निकालने लगा।

अब्बास के विरोध करते ही बदमाश ने तमंचा उनकी कमर में सटा दिया। बोला, चुपचाप बैठे रहना, हिले या चिल्लाए, तो गोली खाओगे। बकौल अब्बास वह डर से चुपचाप कुर्सी पर बैठे रहे। बदमाशों ने 50 हजार बटोरे और स्कूटर से भाग निकले। बाद में कल्याणपुर पुलिस ने व्यापारी और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। एसएसआई वीरेंद्र यादव ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। व्यापारी के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेड-बिस्कुट छोड़ गए बदमाश

वारदात के दौरान बदमाश लाल रंग का एक पॉलीबैग लेकर आए थे। लूटपाट के बाद बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बैग को चेक किया तो उसमें ब्रेड-बिस्कुट रखे थे। बैग को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

एमजी अब्बास सैफी ने इसी 16 जनवरी को दुकान का उद्घाटन किया था। 19 दिन बाद ही बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूटपाट कर दी। पुलिस का मानना है कि वारदात के पीछे किसी जानकार का हाथ है। दोपहर में सड़क पर सन्नाटा देख बदमाशों ने दुकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें