फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लंबी दूरी की ट्रेनों की बिगड़ी चाल, यात्री परेशान

Sun, 03 Aug 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कानपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के तीन दिन बाद हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में जाने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल सुधरने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तीसरे दिन इंटरसिटी-महानंदा सात घंटा लेट समेत 11 ट्रेनों घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी के दिन कई लोगों ने बाहर घूमने के लिए पहले से अपनी टिकट की बुकिंग कर रखी थी लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी ने उनका सारा खेल बिगाड़ दिया। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में जाने वाली 11 ट्रेनें घंटों देरी से चली। इसमें महानंदा एक्सप्रेस अप में सात घंटा 22 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंची।
इसी तरह पूर्वा एक्सप्रेस डाउन में 1.15 मिनट, आम्रपाली डाउन में एक घंटा 10 मिनट, ऊंचाहार अप में दो घंटा 49 मिनट, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी सात घंटा, मगध एक्सप्रेस डाउन में एक घंटा 45 मिनट देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा पटना-कोटा एक्सप्रेस अप में चार घंटा 57 मिनट, अवध एक्सप्रेस अप में चार घंटा 20 मिनट, गोमती एक्सप्रेस अप में एक घंटा 30 मिनट, कानपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी दो घंटा 30 मिनट व आगरा से चलकर लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी सात घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को असुविधा हुई। आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, जरूरतमंद व दैनिक यात्री बस व निजी संसाधनों से गंतव्य को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें