फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: जिसे मिलेंगे 1.47 लाख से ज्यादा वोट उसी की बचेगी जमानत, कानपुर नगर से 11 प्रत्याशी मैदान में

Mon, 03 Jun 2024 10:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Lok Sabha Election Vote Counting: चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। विधानसभा क्षेत्रवार वोटों की गिनती की जाएगी। कानपुर नगर से 11 और अकबरपुर क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तस्वीर मतगणना के बाद मंगलवार शाम तक साफ हो जाएगी। कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले 21 प्रत्याशियों में से ज्यादातर के सामने जमानत बचाने की बड़ी चुनौती है। कानपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले जो प्रत्याशी 147013 वोट पाएंगे, वही अपनी जमानत बचा सकेंगे। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए 179997 वोट हासिल करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को कुल पड़े वोट का 1/6 वोट हासिल करना जरूरी होता है, जब इतने वोट मिलते हैं, तभी नामांकन के वक्त जमा 25 हजार रुपये की जमानत बचती है। इतने वोट न मिले तो जमा रुपये जब्त हो जाते हैं। माना जा रहा है कि वोटों का ज्यादा हिस्सा प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच बंटा है। ऐसे में निर्दलियों की जमानत बचना मुश्किल है। कानपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 16,62,859 मतदाता हैं। इनमें से 53.05 फीसदी यानी 882074 लोगों ने वोट डाले हैं।
विज्ञापन

यहां 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वहीं अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 18,69,167 मतदाता हैं। इस बार यहां की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 1,79,997 वोट पड़े हैं। यहां पर 10 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। कानपुर और अकबरपुर दोनों लोकसभा क्षेत्र मिलाकर यहां 21 प्रत्याशी सांसद बनने के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चौथे चरण में 13 मई को हुए मतदान के बाद कानपुर और अकबरपुर के सभी प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हाे गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें