फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद होने के आरोप पर पुलिस व ‘आप’ जिलाध्यक्ष में नोकझोंक

Tue, 14 May 2024 09:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

lok sabha election: सातनपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में कैमरे बंद होने के आरोप पर पुलिस व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष में नोकझोंक हो गई। जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी, एडीएम मौके पर पहुंचे और वहां चार एलईडी लगवाईं।
विज्ञापन
कैमरे बंद होने के आरोप पर नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में सातनपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद होने के आरोप पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष की वहां सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। मामले की शिकायत पर जिलाधिकारी ने वहां चार एलईडी लगवाईं। पंडाल में सपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की निगरानी के लिए डेरा जमा दिया।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए सातनपुर मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। सोमवार को मतदान के बाद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के 1527 बूथों की ईवीएम मंडी की 64 दुकानों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दी गईं। मंगलवार सुबह सात बजे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य मंडी पहुंचे। वहां सुरक्षा कर्मियों ने पास न होने पर उन्हें बैरियर के अंदर जाने से रोक दिया। इस पर उन्होंने स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद होने का आरोप लगाया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि सभी कैमरे चालू हैं।

जिलाध्यक्ष ने एलईडी मॉनिटर पर कैमरे के फुटेज दिखाने के लिए कहा। बताया गया कि मॉनिटर अभी लगे नहीं हैं। इसी बीच एक जनप्रतिनिधि का चालक अपनी कार बैरियर के अंदर तक लेकर चला गया। इस पर जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि सब मिले हुए हैं। नियम सभी के लिए एक ही होना चाहिए। इसको लेकर उनकी पुलिस कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की तो उन्होंने 10 बजे तक कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए एलईडी चालू कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

फिर वह 10 बजे आए, तब भी एलईडी चालू नहीं थी। उन्होंने मामले की जानकारी सपा जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी को भी दी। जिलाधिकारी के आदेश पर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम आदि अधिकारियों ने आकर पंडाल बनवाने के साथ चार एलईडी लगवाईं। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि कैमरों की मॉनीटरिंग के लिए चार एलईडी चालू करा दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें