फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी की इस सीट से भाजपा किस पर लगाएगी दांव? ये दो महिलाएं रेस में सबसे आगे; एक तो हैं IAS अफसर की पत्नी

Wed, 13 Mar 2024 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर नगर सीट से भाजपा अभी तक उम्मीदवार फाइनल नहीं कर पाई है। उम्मीदवारों के नामों पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब सामने आया है कि भाजपा किसी महिला को उम्मीदवार बना सकती है। अब नीतू सिंह और लोकगायिका मालिनी अवस्थी का नाम चर्चा में है।
विज्ञापन
Lok Sabha election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी नगर सीट से किसी महिला को उम्मीदवार बना सकती है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 12 सीटों में से अभी तक केवल फतेहपुर सुरक्षित सीट से महिला को प्रत्याशी बनाया है। इस वजह से संभावना है कि यह सीट महिला के खाते में जा सकती है। इतना ही नहीं दो नामों की चर्चा भी तेज है। 
विज्ञापन


इनमें एक नाम नीतू सिंह का तो दूसरा नाम लोक गायिका मालिनी अवस्थी का है। नीतू सिंह संघ के विचार परिवार की सदस्य और ब्रह्मावर्त सनातन धर्म महामंडल की कोषाध्यक्ष हैं। वे सांसद सत्यदेव पचौरी की पुत्री भी हैं। मालिनी अवस्थी कानपुर की रहने वाली हैं और मुख्यमंत्री के सलाहकार व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी की पत्नी हैं। 

वैसे तो भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा 11 मार्च तक हो जानी थी, लेकिन इस बीच हरियाणा में राजनीतिक उठापटक शुरू होने और दूसरे राज्यों की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी हाईकमान की व्यस्तता के चलते यूपी की बाकी सीटों पर घोषणा कुछ दिन के लिए टल गई है।
विज्ञापन




पचौरी फिर पहुंचे दिल्ली
उधर, महानगर सीट से सांसद सत्यदेव पचौरी अभी भी दिल्ली में जमे हैं। एक दिन पहले रिंग रोड सहित कई बड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास समारोह में शामिल होने लखनऊ गए थे। इसमें प्रधानमंत्री मोदी का ऑनलाइन संबोधन हुआ था। उसके बाद वह सीधे दिल्ली चले गए। इससे लग रहा है कि अब कानपुर सीट पर ज्यादा दावेदार नहीं हैं। एक-दो दावेदारों के बीच ही मुकाबला है।

क्षेत्र में 11 बार रहा है महिलाओं का प्रतिनिधित्व
महानगर सीट सहित कानपुर-बुंदेलखंड व इसके आसपास की लोकसभा सीटों पर महिला सांसदों की बात की जाए तो अभी तक 11 बार महिलाएं सांसद बनकर आईं हैं। फतेहपुर सीट से भाजपा से साध्वी निरंजन ज्योति दो बार और हरदोई लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में ऊषा वर्मा तीन बार सांसद रहीं हैं। कानपुर महानगर सीट पर सुभाषिनी अली के रूप में सिर्फ एक महिला सांसद बनी हैं।

 
विज्ञापन

कानपुर व आसपास ये रहीं हैं महिला सांसद
सुभाषिनी अली कानपुर महानगर माकपा, शीला दीक्षित कन्नौज कांग्रेस, डिंपल यादव समाजवादी पार्टी कन्नौज, सावित्री निगम बांदा कांग्रेस, सुखदा मिश्रा इटावा बसपा, साध्वी निरंजन ज्योति भाजपा, उषा वर्मा समाजवादी पार्टी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें