फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन है कानपुर का शख्स भार्गव, जिसने भाजपा नेता पर फेंका जूता

Thu, 18 Apr 2019 02:45 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शक्ति भार्गव ने जीवीएल राव पर फेंका जूता - फोटो : Social Media
विज्ञापन
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस जूता कांड से हड़कंप मच गया। इस कांड में कानपुर के शक्ति भार्गव का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार जिस समय जूता फेंका गया, जीवीएल साध्वी प्रज्ञा की भोपाल से उम्मीदवारी के बारे में जानकारी दे रहे थे। जैसे ही जूता फेंका सब सकते में आ गए और अगले ही पल हरकत में आते हुए, भाजपा मुख्यालय के स्टाफ ने व्यक्ति को तुरंत पकड़ा और बाहर ले गए।
विज्ञापन


व्यक्ति ने बताया कि वो कानपुर का रहने वाला है। हालांकि, अभी जूता फेंकने की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। जब सुरक्षाकर्मी उसे कमरे से बाहर ले जा रहे थे तो उसने एक विजिटिंग कार्ड उछाला जिस पर शक्ति भार्गव लिखा हुआ था। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- जानिए कौन है शक्ति भार्गव,,
विज्ञापन

जानिए कौन है शक्ति भार्गव

शक्ति भार्गव कानपुर स्थित भार्गव हॉस्पिटल का मालिक है। दिसंबर 2018 में आयकर विभाग की टीम ने शक्ति भार्गव के घर व कई ठिकानों पर छापा मारा था। इनका रियल एस्टेट का भी कारोबार है। 

आयकर विभाग के मुताबिक शक्ति भार्गव ने स्काई लाइन निर्माण प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में करीब आठ करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन शक्ति भार्गव यह नहीं बता सके कि इस रकम का स्रोत क्या है, इन्होंने इतनी रकम किस तरह से जुटाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें