फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मुख्यमंत्री योगी के इस सवाल का जवाब दे पाएगी कांग्रेस!

Sun, 21 Apr 2019 12:19 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ और संकटमोचन मंदिर पर हमले के आरोपियों को बचाने वाली सपा-बसपा के हाथ में देश सुरक्षित नहीं रह सकता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का बताकर तुष्टीकरण करने वाली कांग्रेस देश का कभी भला नहीं कर सकती है। उन्होंने आलू किसानों की रग पर भी हाथ रखा और फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगवाने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस से एक सवाल का जवाब भी मांगा

फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में शनिवार को जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सपा-बसपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद व नक्सलवाद भाजपा सरकार में कम हुआ है। नक्सलवाद सिमट कर पांच-छह जिलों तक ही रह गया।
 
एयर व सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में ही हिम्मत है कि उन्होंने दुश्मन को उसकी मांद में घुसकर मारकर दिखाया है। वह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भी याद करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब को सम्मान दिया है। आजम खां ने तो हमेशा उनका अपमान किया है। ऐसे लोगों को कभी सत्ता में नहीं आने देना है।

उन्होंने कांग्रेस से एक सवाल का जवाब भी मांगा

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से एक सवाल का जवाब भी मांगा। उन्होंने कहा कि बाटला हाउस कांड के आरोपियों की पैरवी करने कांग्रेस के सलमान खुर्शीद क्यों गए थे। यह सवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहम्मदाबाद के गांव तकीपुर में जनसभा में उठाया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने विकास की बात करते हुए एटा, हरदोई में मेडिकल कालेज दिए जाने की बात कही। कहा कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज देने के लिए भाजपा सरकार ने प्रक्रिया शुरू की है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं भी गिनाईं। 
विज्ञापन

अपराधी या तो जेल गए या उनका रामनाम सत्य हो गया- मुख्यमंत्री

सपा पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासन काल में लोगों को बिजली नहीं मिलती थी जिससे इनके लोग रात के अंधेरे में डकैती डाल सकें। कहा कि उनकी सरकार में पांच लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया। सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने और मुद्रा योजना से होने वाले लाभ भी गिनाए।
 
कानून व्यवस्था के बारे में कहा कि उनकी सरकार में अपराधी या तो जेल गए, या उनका रामनाम सत्य हो गया। अंत में किसानों को याद दिलाया कि आलू का समर्थन मूल्य उन्हीं की सरकार ने घोषित किया। किसानों के कर्जमाफी को भी उन्होंने गिनाया और फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का वादा कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें