पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
राजनीति के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। राजनीतिक दल एक-एक कर के अपने प्रत्याशियों को टिकट बांट रहे हैं। इसमें कुछ ऐसे भी हैं जो सालों से टिकट की उम्मीद लगाकर पार्टी की सेवा में दिनरात एक किए हुए हैं।
अब टिकट की घोषणा होने के बाद कुछ को निराशा भी हाथ लगी है। ऐसे में लोक सभा चुनाव से पहले ही टिकट न मिलने की वजह से कई नेताओं में बगावत के सुर नजर आने लगे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस व सपा से टिकट मांग रहे कई दावेदार टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ कर बागी भी हो सकते हैं।