फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: लू की चपेट में आया लोको पायलट, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, ढाई घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Thu, 30 May 2024 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: भीषण गर्मी के चलते मालगाड़ी के इंजन का तापमान बढ़ने और लू की चपेट में आने से विनोद कुमार की हालत बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ के पास तबियत बिगड़ने पर उसने मालगाड़ी को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोको पायलट विनोद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। झांसी से चलकर बांदा जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट की अचानक हालत बिगड़ गई। कई बार उल्टियां होने पर अचेत अवस्था में लोको पायलट को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

इस दौरान करीब ढाई घंटे तक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी रही। उपचार के बाद लोको पायलट की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मालगाड़ी लेकर लोको पायलट विनोद कुमार झांसी से बांदा जा रहा था। इंजन में साथी पायलट गगन सैनी भी मौजूद था।
भीषण गर्मी के चलते मालगाड़ी के इंजन का तापमान बढ़ने और लू की चपेट में आने से विनोद कुमार की हालत बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ के पास तबियत बिगड़ने पर उसने मालगाड़ी को खड़ा कर दिया। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया
तब अधिकारियों ने मालगाड़ी महोबा स्टेशन तक पहुंचाने की बात कही। महोबा स्टेशन पर गाड़ी पहुंचने पर लोको पायलट को कई बार उल्टियां हुईं। तब उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई
साथी पायलट गगन ने बताया कि हालत बिगड़ने से पहले विनोद करीब दस लीटर पानी पी चुका था, लेकिन लू लगने से उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, मालगाड़ी के ढाई घंटे तक ट्रैक में खड़े रहने के बाद भी कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें