फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नबादा गांव में दूसरे दिन भी सूने मकान के तोड़े ताले

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।  - फोटो : चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
बकेवर। लवेदी थाना के ग्राम नबादा में दूसरे दिन बुधवार रात को भी चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। वहां के ताले तोड़कर सामान समेट ले गए। परिजनों के न होने से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कितने की चोरी हुई है। पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि इसी गांव में मंगलवार रात भी चोरों ने एक मकान में घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


ग्राम नवादा खुर्द कंला के चौक मोहल्ला निवासी विशुन सिंह भदौरिया डेढ़ महीने पहले परिवार सहित गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करने गए हुए हैं। मकान सूना पड़ा हुआ था। चोरों ने बुधवार रात मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह तब हुई जब पड़ोस के ही एक व्यक्ति अपने घर की छत पर गए, जहां से उन्होंने पड़ोसी विशुन के घर के जीने का दरवाजा खुला देखा और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
सूचना पर लवेदी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची घर के अंदर रखे बक्शों के ताले टूटे होने के साथ सामान बिखरा हुआ पड़ा था। थानाध्यक्ष लवेदी कपिल चौधरी ने बताया कि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। घर के लोग काफी समय से बाहर ही रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें