जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को सुबह होते ही कुछ ऐसा दिखा नजरा
- फोटो : amar ujala
जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार से सीएम योगी ने यूपी के 16 जिलों में लॉकडाउन का आदेश दिया था लेकिन कानपुर में इस आदेश की धज्जियां उड़ती नजर आईं। लोग दोपहर में बेवजह सड़कों पर निकल आए। चौराहों पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर घरों में रहने की सलाह दी। कई जगहों पर पुलिस को सख्ती भी नजर आई।
कानपुर में जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को जैसे ही फल राशि में सब्जी की दुकानें खुली वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने फल सब्जी और राशन खरीदा। इस दौरान दूध की मांग अचानक से बढ़ गई। कानपुर के लाल बंगला इलाके में सोमवार को 1600 कैरेट दूध आया जबकि इससे पहले इस इलाके में 800 कैरेट ही दूध आता था।
आपको बताते चलें कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत 16 जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। लॉकडाउन सोमवार से 25 मार्च तक रहेगा। मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि पहले चरण में 16 जिलों को लॉकडाउन किया जा रहा है। जिसमें कानपुर को भी शामिल किया गया है।