फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: सख्ती के बाद भी दुकानों पर नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन, भीड़ लगाकर कर रहे खरीदारी

Sun, 12 Apr 2020 07:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लॉकडाउन की हर रोज उड़ती धज्जियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार चल रहे लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करने के आदेश की लोग सब्जी मंडी, मेडिकल स्टोर और किराना की दुकानों पर धज्जियां उड़ाते हुए हर रोज नजर आ रहे हैं। पुलिस सख्त होने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

विज्ञापन


जिले के अकबरपुर, रूरा, झींझक, डेरापुर, रसूलाबाद, शिवली, मैथा, रनियां, राजपुर, संदलपुर, सिकंदरा समेत कई कस्बों में प्रशासन की तरफ से लोगों को डोर टू डोर सामान पहुंचाने के लिए दुकानदारों के नंबर जारी किए थे। फिर भी लोग खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। 

सोशल डिस्टेंस का पालन न करना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं रूरा के गहलों गांव में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगी, तो सब्जी आदि सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कोई भी सोशल डिस्टेंस का पालन करता नहीं नजर आया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद सब्जी ठेलियों को दूर-दूर लगवाया साथ ही 11 बजे तक ठेली लगाने और दुकान खोलने के निर्देश दिए। साथ ही लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें