हरदोई जिले में बैंकों के बाहर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अब तो बैंक प्रबंधन के भी हाथ पांव फूलने लगे हैं। बैंकों के बाहर दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है जिसको देखकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अपने कार्य छोड़ बैंक कर्मियों को लाइनें बनाने को बाध्य होना पड़ रहा है। इधर पुलिस भी बैंकों के सहयोग में सोमवार को लोगों को एलर्ट करती दिखाई दी।
बैंकों में कुछ दिन पहले से जनधन खाता धारकों की चहल पहल दिखाई दी थी। अब तो हालत यह है कि सफाई कर्मियों सहित श्रमिकों के खातों में पैसे आने के बाद बैंकों के बाहर लाइनें काफी नजर आने लगी। जिसमें अधिकांशत: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते नहीं दिख रहा है।