कन्नौज- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूल बंद होने पर छात्र-छात्राओं के लिए 24 घंटे की हेल्प लाइन शुरू की है। छात्र और अभिभावक 31 मार्च तक हेल्प लाइन और टोलफ्री नंबर से बोर्ड से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कोर्स, क्लास, पाठ्यक्रम से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विषयवार विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। टीम दो शिफ्टों में काम करेगी।
पहली शिफ्ट सुबह 10 से रात 1:30 तक और दूसरी शिफ्ट रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगी। इस दौरान विद्यार्थी अपनी दिक्कतों को विशेषज्ञों से साझा कर सकते हैं। नए सत्र में पढ़ाई के बारे में भी सलाह ले सकते हैं।