मुंबई से 18 दिन में पैदल महोबा आए 40 श्रमिकों को लौटाया
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के महोबा में मुंबई से लौटकर यूपी सीमा में प्रवेश कर रहे 40 मजदूरों को पुलिस ने एमपी सीमा की ओर वापस भेज दिया। दूसरे लॉकडाउन के बाद रोजी-रोटी का जुगाड़ नहीं होने पर 40 श्रमिकों के दो जत्थे 300 किमी पैदल और 800 किलोमीटर ट्रक से यात्रा कर यूपी-एमपी के बॉर्डर पर पहुंचे, जहां पुलिस ने भोजन खिलाने के बाद एमपी की ओर लौटा दिया।
श्रमिक किसी तरह खेतों के जरिए जिले की सीमा में घुसकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। लॉकडाउन के चलते मुंबई, नवी मुंबई, नागपुर से आए दिनेश, पंकज व नियाज ने बताया कि 300 किमी पैदल चलने के बाद पैरों में छाले पड़ गए। इसके बाद ट्रक और कंटेनर से मध्यप्रदेश के छतरपुर तक 800 किमी का सफर तय किया।