फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद से कानपुर पैदल आया युवक, 24 दिन में पूरा किया 1300 किमी का सफर, बोला अब नहीं जाऊंगा वापस

Sat, 18 Apr 2020 06:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैदराबाद से पैदल चलकर कानपुर आया रोहित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सहित पूरे देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू है लेकिन दूसरे राज्यों और जिलों से कानपुर आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। चिलचिलाती धूप के बीच भी लोग सैकड़ों किमी का पैदल सफर करने से बाज नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में संकट के काले बादलों ने अपनी  गिरफ्त में सबसे ज्यादा लिया है, तो रोज कमाने खाने वालोें को किसी के घर में राशन खत्म हो गया, तो कोई काम धंधा न मिलने की वजह से सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर को लौट रहा है।
 
विज्ञापन

रोहित ने किया 1300 किमी का सफर - फोटो : amar ujala
अमर उजाला की मुलाकात बिल्हौर के रहने वाले रोहित (20) से हुई , वह हैदराबाद से 24 दिन में पैदल कानपुर पहुंचा पाया। कल्याणपुर पनकी रोड में शुक्रवार को पीठ पर बैग, गले में गमछा और मुंह पर मास्क लगाए रोहित ने बताया कि हैदराबाद की एक आइसक्रीम फैक्टरी में दिहाड़ी मजदूरी करता था।

काम बंद होने पर मालिक ने घर जाने को कह दिया। जेब में पैसा और कोई साधन न होने से 24 मार्च को पैदल ही चल दिया। लगभग 1200 किमी दूरी में 25 जगह स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। समाजसेवियों और प्रशासन ने कई जगह लंच पैकेट भी मुहैया कराए।

बीच में 100 किमी की दूरी लोडर से तय की। घर अभी 40 किलोमीटर दूर है, शाम तक पहुंच जाऊंगा। अब आगे की जिंदगी बिताने के लिए अपने शहर में ही कोई रोजगार देखना पड़ेगा। अब हैदराबाद काम करने नहीं जाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें