हैदराबाद से पैदल चलकर कानपुर आया रोहित
- फोटो : amar ujala
यूपी सहित पूरे देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू है लेकिन दूसरे राज्यों और जिलों से कानपुर आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। चिलचिलाती धूप के बीच भी लोग सैकड़ों किमी का पैदल सफर करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
लॉकडाउन में संकट के काले बादलों ने अपनी गिरफ्त में सबसे ज्यादा लिया है, तो रोज कमाने खाने वालोें को किसी के घर में राशन खत्म हो गया, तो कोई काम धंधा न मिलने की वजह से सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर को लौट रहा है।