फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन: चार जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन सख्त, पकड़े जाने पर जेल भेजने के आदेश

Sat, 04 Apr 2020 09:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने सीमाओं को किया सील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव चार नए मामले सामने आने पर कानून व्यवस्था सख्त कर दी गई। लॉकडाउन के दौरान अब बिना प्रशासन के पास के बाहर निकलने पर तत्काल गिरप्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी नगर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर में पहले से ही धारा 144 लागू है। ऐसे में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश हैं। इस व्यवस्था को अब और सख्त कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़कों के अलावा मोहल्लों और गलियों में भी पेट्रोलिंग शुरू की जा रही है। जहां भी लोग बेवजह सड़कों पर पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल जेल भेजा जाएगा।  जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि अब बिना पास के किसी को सड़क व मोहल्लों में नहीं निकलने दिया जाएगा।

शहर काजियों, प्रशासन और उलमा की लगातार अपील के बाद भी घनी आबादी वाले मुस्लिम बहुल इलाकों में लोग लॉक डाउन तोड़ने से परहेज नहीं कर रह हैं। इस पर शुक्रवार को पटकापुर, चमनगंज, बेकनगंज समेत अन्य इलाकों में उलमा के साथ लोगों ने मुनादी की है कि कोरोना से बचाव के लिए लक्ष्मण रेखा लांघने की हिमाकत न करें।

लॉक डाउन तोड़ने पर अगर पुलिस पकड़ेगी तो किसी को छुड़वाया नहीं जाएगा। नायब शहर काजी कारी मामूर अहमद ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में मुनादी कराई गई है। लोगों को समझाया जा रहा है। सारे लोग मिलकर लॉक डाउन का पालन करें जिससे कोरोना से निजात मिले। कई मस्जिदों से भी एलान करकेे लोगों को समझाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें