फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को ट्वीट कर लगाई मदद की गुहार, युवकों का पास बनवा भेजा घर, सोशल मीडिया पर मामला वायरल

Wed, 22 Apr 2020 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
ट्विटर के जरिए लगाई थी मदद की गुहार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान मुसीबत में फंसे हरदोई के दो लोगों की समस्या ट्विटर के जरिए संज्ञान में आने पर नोएडा से विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह मदद के लिए आगे आए। विषम परिस्थितियों में दोनों ही युवाओं को घर भेजने के लिए पास की व्यवस्था नोएडा विधायक ने कराई।
विज्ञापन


ट्विटर पर ही जब विधायक का आभार जताया गया तो पूरा मामला वायरल हो गया। हरदोई में विधायक की प्रशंसा खुले मन से हर कोई कर रहा है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खनिकलापुर निवासी मनोज गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में रामपार्क में रहते हैं। लॉकडाउन के कारण मनोज वहीं फस गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान मनोज के पिता का ग्राम खनिकलापुर में निधन हो गया। खनिकलापुर निवासी अनुज पांडेय ने ट्विटर के जरिए भाजपा के नोएडा से विधायक पंकज सिंह से मदद मांगी तो कुछ ही देर में पंकज सिंह के कार्यालय ने पहले अनुज और फिर मनोज से संपर्क किया।

कुछ ही देर बाद मनोज को पास जारी हो गया और वह अपने पिता का अंतिम संस्कार कराने के लिए अपने गांव पहुंच गए। एक अन्य मामला नोएडा से जुड़ा है। हरदोई निवासी अमित नोएडा में काम करते हैं और लॉकडाउन के दौरान वहीं फंस गए। उनकी पत्नी गर्भवती थीं और घर पर अकेले भी।

अमित ने भी ट्विटर के जरिए पूरी परिस्थिति बताते हुए पंकज सिंह व कुछ अन्य लोगों से मदद मांगी। पंकज सिंह ने ट्विट का संज्ञान लिया और पास बनवाकर अमित को हरदोई भेजने की व्यवस्था की। अमित की पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया तो इसकी तस्वीरें भी अमित ने पंकज सिंह को भेजते हुए आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें