उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर कस्बे में लॉकडाउन का उल्लंघन कर तमंचा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जसवंतनगर थाना के उप निरीक्षक सनत तिवारी ने 22 अप्रैल को निलोई रोड पर घूमत हुए परसौआ गांव के राहुल यादव को 315 बोर के तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा है।
पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। विभिन्न जगहों से भी पुलिस ने पांच लोगों पर धारा 144 और सरकार के आदेश न मानने की रिपोर्ट दर्ज की है। बलरई थाना के उप निरीक्षक देवीचरण साहू ने फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा गांव निवासी छोटा उर्फ आकाश व रवि और आगरा के चित्राहाट गांव के सतेंद्र यादव को पकड़ा।
कोतवाली पुलिस ने भाऊपुरा गांव के अजयपाल को नौरंगाबाद चौराहे और मड़ैया शिवनरायन मोहल्ला के बाबू उर्फ सुनील को रॉयल इनफील्ड एजेंसी के पास से पकड़ा है। उक्त सभी पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद