फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: जवारा जुलूस निकालने पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा, नमाज अदा करने पर 28 पर हुई थी रिपोर्ट

Fri, 03 Apr 2020 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर महोबा जिले में लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़हरा में गुरुवार की शाम रामनवमी पर्व पर जवारा जुलूस निकाले जाने के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक सप्ताह पहले कस्बा पनवाड़ी में मस्जिद में नमाज अदा करने पर मौलवी समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। कोरोना महामारी को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। जिले में पुलिस लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करा रही हैं।

 
विज्ञापन

धार्मिक व सभी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगाई गई है। मंदिरों के बजाय लोगों से घरों में रहकर पूजा अर्चना करने की प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है। बावजूद इसके कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़हरा में रामनवमी पर जवारा जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया।

मामले की सूचना पुलिस उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। कोतवाली के एसआई विजय कुमार द्विवेदी ने शासन के निर्देशों के बावजूद रामनवमी पर जवारा जुलूस निकालने, जिले में कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

जिसमें पुलिस ने रामप्यारे अहिरवार, उसकी पत्नी गेंदारानी, गुलाबरानी पत्नी देवीदीन, गीता पत्नी लालता अहिरवार, सुमंता अहिरवार पत्नी जगत, पार्वती पत्नी राकेश अहिरवार, जवाहर अहिरवार, सविता पत्नी भगवानदास, छन्नू व उसकी पत्नी रामरती, कमली पत्नी मोहन, रामदेवी पत्नी हरी अहिरवार, चमेल पत्नी अज्ञात व पन्नालाल के खिलाफ धारा 188 व 271 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई लक्ष्मीकांत शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें