कन्नौज में मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में कोरोना महामारी से बचाने के लिए पुलिस-प्रशासन जुमे की नमाज में कई लोगों के एकत्र होने की सूचना पर सतर्क रहा। कन्नौज, गुरसहायगंज, समधन, छिबरामऊ, तिर्वा आदि क्षेत्रों में मस्जिदों के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही लोगों से घर में रहकर नमाज अदा करने की अपील की गई।
इसके अलावा प्रशासन ने छतों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली। यहां शहर के चांदनी चौकी समेत कई इलाकों में लोगों की छतों पर ईंट-पत्थर जमा मिले। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट उच्चााधिकारियों को दी। उन्होंने फुटेज के आधार पर पूछताछ कर कार्रवाई की बात कही। वहीं, प्रशासन की सख्ती के चलते लोगों ने नुमे की नमाज घरों में ही अदा की।
ड्रोन से हुई निगरानी
- फोटो : amar ujala
तीन अप्रैल को शहर के कागजियाना मोहल्ले में एक घर में कई लोगों को एकत्र कर सामूहिक नमाज पढ़ी जा रही थी। सूचना पर पहुंची खुफिया व पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया था। इसमें दारोगा समेत दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए थी। शुक्रवार को सुबह होते ही पुलिस-प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर सतर्क हो गया।
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कन्नौज, गुगरसहायगंज, समधन, छिबरामऊ, तिर्वा आदि क्षेत्रों की मस्जिदों के बाहर क्षेत्रीय पुलिस समेत अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। साथ ही लोगों से जुमे की नमाज घर से पढऩे की बात कही गई। इससे लोग बीमारी से बच रहे। खुफिया विभाग समेत ड्रोन के कैमरे से इसकी पड़ताल करवाई गई कहीं लोग घरों की छतों या अन्य जगह एकत्र होकर नमाज तो नहीं पढ़ रहे हैं।
ड्रोन कैमरे में शहर के चांदनी चौक, लाखन तिराहे समेत कई जगहों पर लोगों की छतों पर ईंट-पत्थर एकत्र होने की तस्वीर कैद की। ड्रोन कैमरा कर्मी ने इसकी जानकारी यहां तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों को दी। उन्होंने यह बात उच्चाधिकारियों को बताई। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक ने कहा कि ड्रोन कैमरे से प्राप्त हुई फुटेज को सुरक्षित कर लिया गया है। सभी भवन स्वामियों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। संदिग्ध मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।