मैथा में बैंक के बाहर उमड़ी भीड़।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बैंकों और जन सुविधा केंद्रों में भीड़ हो रही है। ज्यादातर लोग तय दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
मंगलवार को शिवली के मैथा के बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। यहां सामाजिक दूरी तार-तार हुई। चौकी इंचार्ज सीताराम निरंजन ने लोगों को समझा कर दूर-दूर खड़ा कराया।
उनके जाते ही फिर वही हालात हो गए। संदलपुर, राजपुर, झींझक व सरवनखेड़ा में दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए पुलिस सक्रिय रही। लोगों को मास्क पहन कर ही निकलने की हिदायत दी जा रही है।