कानपुर सेंट्रल स्टेशन एक जून से आबाद हो जाएगा। यहां से 60 ट्रेनें गुजरेंगी। इसमें छह जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल बनकर पहले से चल रही हैं। श्रमशक्ति एक्सप्रेस, प्रयागराज, पुष्पक एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक चलेंगी। बस इन ट्रेनों का पांच अंकों का जो नंबर होगा, उसका पहला अंक जीरो में परिवर्तित होगा। बाद के चार अंक पुराने नंबर ही होंगे।
ये ट्रेनें चलेंगी
कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ-मुंबई वाया कानपुर पुष्पक एक्सप्रेस, दिल्ली-लखनऊ वाया कानपुर गोमती एक्सप्रेस के साथ ही गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस, दिल्ली-पटना संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, दिल्ली-मंडुआडीह शिवगंगा एक्सप्रेस, आनंद विहार-मोतिहारी चंपारण हमसफर, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा और अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस, दिल्ली-हावड़ा-पूर्वा एक्सप्रेस, आनंद विहार-गाजीपुर सुहेलदेव एक्सप्रेस, आंनद विहार-गाजीपुर एक्सप्रेस, बांद्रा-गाजीपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल, अहमदाबाद-पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस, बांद्रा-मुजफ्फरपुर अवध एक्सप्रेस, दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गोरखपुर-हिसार एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। कानपुर होकर दिल्ली से भुवनेश्वर, अगरतला, डिब्रूगढ़, रांची, पटना, हावड़ा, सियालदह के लिए राजधानी स्पेशल का संचालन जारी है।
सीटों को लेकर मारामारी
दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस में स्लीपर, एसी थ्री और एसी टू में तीन जून से पहले कोई टिकट नहीं है। एसी फर्स्ट क्लास में दो जून के लिए सीटें हैं। गोरखधाम, गोमती, शिवगंगा, प्रयागराज एक्सप्रेस में छह जून तक कोई सीट नहीं है। पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (02801) में दो जून से दिल्ली जाने के लिए हर दिन सीटें उपलब्ध हैं। दिल्ली से आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस में पांच जून से पहले सीटें नहीं मिलेंगी। प्रयागराज, गोरखधाम, शिवगंगा, पूर्वा एक्सप्रेस में अगले एक सप्ताह तक सीटें नहीं हैं।
पुष्पक एक्सप्रेस तीन से चलेगी, सीटें नहीं
पुष्पक एक्सप्रेस तीन जून से मुंबई से लखनऊ वाया कानपुर चलेगी लेकिन इस ट्रेन में सीटें नहीं बची हैं। बांद्रा-मुजफ्फरपुर, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस एक से चलेंगी लेकिन इनमें 13 जून तक सीटें खाली नहीं हैं।