शिवली के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते विशेष सचिव नोड़ल अधिकारी।
- फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। जिले के नोडल अधिकारी विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी ने रविवार दोपहर शिवली नगर पंचायत की सामुदायिक रसोई व दोनों क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया।
पहले वह क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। यहां रखे गए लोगों से बातचीत कर व्यवस्था की हकीकत परखी। अधिकारियों को क्वारंटीन किए गए लोगों को मास्क देने व कोरोना पॉजिटिव निकलने वाले क्वारंटीन सेंटर के सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सामुदायिक रसोई का उन्होंने निरीक्षण किया। थाना प्रभारी वीरपाल सिंह को सुरक्षा व्यवस्था ठीक रखने के साथ ही किसी को भी बाहर न आने जाने देने का निर्देश दिया। यहां ईओ मेही लाल गौतम भी मौजूद रहे।