फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में जुट रही भीड़, लॉकडाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां

विज्ञापन
रसूलाबाद में बिना मास्क पहने पास-पास खड़े होकर सब्जी खरीदते लोग। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। प्रशासन की सख्ती के बाद भी कस्बा में लॉकडाउन का पालन नहीं हो पा रहा है। सुबह कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में सब्जी विक्रेता पहुंच जाते हैं और सब्जी लेने वालों की भीड़ लग जाती है। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखते हैं। सब्जी विक्रेता बिना गलब्स व मास्क के ही सब्जी बेच रहे हैं।
विज्ञापन

रसूलाबाद कस्बे में किराना, मेडिकल व अन्य दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है। इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। दुकानों पर भीड़ न लगे। इसके लिए पुलिस गश्त कर रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें