हादसे में कुलदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई गई। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
कुलदीप शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही शंकरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुलदीप के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे में शामिल लोडर और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।