फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर से टकराकर मंदिर में घुसा लोडर, दो घंटे स्टेयरिंग में फंसा रहा चालक

Thu, 30 Apr 2026 01:51 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Hamirpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास गुरुवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत ने हाईवे पर अफरातफरी मचा दी। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतलपुर निवासी देवीप्रसाद पाल ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चालक उछलकर डिवाइडर पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित लोडर सड़क किनारे स्थित बजरंगबली मंदिर में जा घुसा, जिससे मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर के पास बंधी रामस्वरूप प्रजापति की भैंस भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। लोडर चालक गुड्डू सिंह केबिन के अंदर स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया, जबकि वाहन में सवार अन्य दो लोगों को हल्की चोटें आईं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में खिड़की काटकर चालक को बाहर निकाला गया। दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र मिश्र ने बताया कि दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक देवीप्रसाद पाल और लोडर चालक गुड्डू सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें